नई दिल्ली: केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वे से ये जानकारी सामने आयी है. मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, ज्यादातर लोग कोरोना के खिलाफ सुरक्षा के लिए जारी दिशा निर्देशों जिनमें ‘मास्क पहनना और भीड़भाड़ से बचना’ शामिल है का पालन नहीं कर रहे हैं.
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में 12 राज्यों के अधिकारियों एवं म्यूनिसिपल कमिश्नर समेत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 46 जिलों के जिला कलेक्टर के बीच हुयी बैठक में इस बात को लेकर चिंता जताई गयी. इस बैठक में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और बिहार के अधिकारी शामिल थे. इन 12 राज्यों को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोरोना गाइडलाइन को फॉलो कराने के सख्त निर्देश दिए हैं.

