BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

6 लाख 89 हजार से अधिक लोग राज्य के बाहर से झारखण्ड आये हैं- अमरेंद्र प्रताप सिंह

18 जून से ग्रामीण और शहरी स्तर पर शुरू होगा स्वास्थ्य सर्वेक्षण

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
6 लाख 89 हजार से अधिक लोग राज्य के बाहर से झारखण्ड आये हैं- अमरेंद्र प्रताप सिंह

6 लाख 89 हजार से अधिक लोग राज्य के बाहर से झारखण्ड आये हैं- अमरेंद्र प्रताप सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

 राज्य में रिकवरी रेट 51.33 प्रतिशत

रांची :  झारखंड के कोरोना संबंधित मामलों के मुख्य नोडल पदाधिकारी श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अबतक 6 लाख 89 हजार से अधिक लोग राज्य के बाहर से झारखण्ड आ चुके है.  जिनमें से 5 लाख 11 हजार 663 लोगों को प्रवासी मजदूर के रूप में चिन्हित किया गया है। वे आज प्रोजेक्ट भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 390 लोग विदेश से झारखण्ड वापस आ चुके हैं जिनमें से 234 लोगों ने अपना क्वारंटाईन का पिरियड पूरा कर लिया है। इनमें 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वालों में बांग्लादेश से आने वाले प्रवासी की संख्या सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि आगामी 17 जून को बांगला देश से 76 लोगों को हवाई मार्ग से झारखण्ड लाया जायेगा। साथ ही भूटान से भी 17 लोगों को सड़क मार्ग द्वारा वापस लाया जा रहा है। जिसकी कॉर्डिनेशन की जिम्मेवारी पाकुड़ उपायुक्त को दी गयी है।

238 ट्रेनें विभिन्न राज्यों से झारखंड आई

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल ने कहा कि अभी तक झारखण्ड वापस आए 6 लाख 89 हजार से अधिक लोगों में से राज्य सरकार के द्वारा 4 लाख 12 हजार 357 लोगों को लाया गया है, जिनमें से 3 लाख 10 हजार 340 लोगों को 238 स्पेशल श्रमिक ट्रेन के माध्यम से लाया गया है ,वहीं 1 लाख 8 सौ 52 लोगों को बस तथा 1165 लोगों को हवाई मार्ग से वापस लाया जा चुका है। श्री अमिताभ ने बताया कि सरकार की ओर से अब तक कुल 3566 क्वारंटीन सेंटर बनाये गये हैं, जिनमें 25 हजार 170 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा 2 लाख 49 हजार 583 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।

कोविड-19 के राज्य में अभी 1763 में 905 रिकवर, 850 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि राज्य में अभी तक 1763 लोग कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं ,जिसमें 905 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, 8 की मृत्यु हो गई है । राज्य में अभी कुल 850 एक्टिव केस है। राज्य में रिकवरी रेट 51.33 प्रतिशत है। राज्य का डबलिंग रेट 11.23 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 116 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। श्री कुलकर्णी ने कहा कि अब तक प्रवासी मजदूरों में कुल 1477 मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं। जिनमें से 749 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते सात दिनों में राज्य के 6 जिलों से कोई भी नया केस सामने नहीं आया है।

श्री कुलकर्णी ने राज्य के लोगों से अनुरोध किया है कि सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करें । उन्होंने कहा कि आगामी 18 जून से सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सर्वेक्षण का काम प्रारंभ किया जायेगा। जिसके तहत प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य की सघन जांच की जायेगी। साथ ही बरसात के दौरान डेंगू एवं कालाजार जैसी बीमारियों से बचाव हेतु रसायन का छिड़काव भी किया जायेगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बदमाशों ने कुत्तों पर तलवार से किया हमला

Next Post

कोरोना का कहर जारी, रांची और खूंटी में 6-6 नये मरीज

Next Post
कोरोना का कहर जारी, रांची और खूंटी में 6-6 नये मरीज

कोरोना का कहर जारी, रांची और खूंटी में 6-6 नये मरीज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d