BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

म्यामांर में तख्तापलट के विरोध के दौरान गिरफ्तार 600 से अधिक लोग रिहा

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
म्यामांर में तख्तापलट के विरोध के दौरान गिरफ्तार 600 से अधिक लोग रिहा
Share on FacebookShare on Twitter

यांगूनः म्यांमार के सैन्य शासन ने प्रदर्शनों को शांत कराने के लिए नरमी का पहला संकेत देते हुए बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया जिन्हें पिछले महीने हुए तख्ता पलट का विरोध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यांगून की इनसिन जेल के बाहर रिहा किए गए प्रदर्शनकारियों से भरी बसों को देखा गया जिनमें अधिकतर युवा थे और वे खुश दिख रहे थे. प्रदर्शनकारियों में से कुछ ने तीन उंगलियों का चिह्न दिखाया जो सैन्य शासन के खिलाफ विरोध का प्रतीक बन गया है. म्यांमार के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, 628 लोगों को रिहा किया गया है.

उल्लेखनीय है कि एक फरवरी को आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार का तख्ता पलट होने के बाद मार्च के शुरुआत में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया जिनमें सैकड़ों विद्यार्थी हैं. अधिकारियों की नजर में आने से बचने के लिए एक महिला वकील ने पहचान गोपनीय रखते हुए बताया कि जिन लोगों को रिहा किया गया है उन्हें तीन मार्च को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि अब प्रदर्शनों की वजह से गिरफ्तार केवल 55 लोग जेल में हैं और संभवत: उनके खिलाफ दंड संहिता की धारा 505(ए) के तहत आरोप लगाए जाएंगे जिसमें तीन साल तक कैद का प्रावधान है.

”म्यांमांर असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स ” (एमएएपीपी) ने तख्तापलट के बाद कार्रवाई में 275 लोगों के अबतक मारे जाने की पुष्टि की है. एमएएपीपी ने मंगलवार को बताया कि उसने 2,812 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है जिनमें से 2,418 अब भी हिरासत में हैं या जिनपर अभियोग लगाया गया है. इस बीच, बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने नयी रणनीति अपनाई और उन्होंने शांतिपूर्ण हड़ताल के तहत लोगों से अपने घरों में ही रहने और कारोबारी प्रतिष्ठानों को दिन में बंद रखने की अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए किस यूनिवर्सिटी में होगा रामचरितमानस पर डिप्लोमा कोर्स

Next Post

बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल से चोरी हुई मूर्तियां बिहार से बरामद, तीन गिरफ्तार

Next Post
बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल से चोरी हुई मूर्तियां बिहार से बरामद, तीन गिरफ्तार

बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल से चोरी हुई मूर्तियां बिहार से बरामद, तीन गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d