रांची. रांची के मेसरा ओपी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार ने आज सुबह गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रिंग रोड पारचुटु से एक पिकअप वैन में लदे लगभग
एक हजार किलो से अधिक डोडा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से राजस्थान रजिस्ट्रेशन की एक बोलेरो भी जब्त की है. ओपी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार के अनुसार उन्हें वरीय अधिकारियों से सूचना मिली थी कि अफीम तस्करों द्वारा रिंग रोड से एक पिकअप वैन में डोडा लेकर गुजरात ले जाया जा रहा है. उन्हें यह भी सूचना मिली थी कि उक्त पिकअप वैन को राजस्थान रजिस्ट्रेशन के नम्बर वाली बोलेरो में सवार कुछ माफिया द्वारा स्कॉट किया जा रहा है. उसी सूचना पर पुलिस बल अहले सुबह से ही रिंग रोड पर कड़ी नजर रख रही थी. जिसकी भनक संभवतरू डोडा तस्करों को लग गयी. जिसके बाद तस्कर रिंग रोड पाटचुटु के पास दोनों वाहनों को छोड़ कर फरार हो गये. जिसे पुलिस जब्त कर थाना ले गयी है. समाचार लिखे जाने तक मामले की जानकारी पा कर सदर डीएसपी दीपक कुमार
पांडेय सहित कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात कर रहे हैं. ज्ञात हो कि हाल के दिनों में ओरमांझी के पास से ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में भी 30 लाख से अधिक कीमत का डोडा व अफीम जब्त कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था, इसके अलावा नामकुम
थाना पुलिस के द्वारा भी कई बार भारी मात्रा में डोडा व अफीम जब्त की जा चुकी है.
झारखंड के डोडा व अफीम का मुख्य बाजार बना राजस्थान रांची जिले में अब तक जितना अफरम और डोडा पकड़ा गया, उन सभी मामलों का तार राजस्थान से ही जुड़ा हुआ है. पूर्व में गिरफ्तार कई तस्तर राजस्थान से जुड़े हैं. राजस्थान झारखंड के अफीम और डोडा का मुख्य मंडी बन गया है.

