BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक ही यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहे हजार से अधिक टीचर, जांच में खुलासा

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in समाचार
एक ही यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहे हजार से अधिक टीचर, जांच में खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश : देश में आज बेरोजगारी बड़ी समस्या बन गई है. कई साल की कड़ी मेहनत के बाद युवा कोई डिग्री हासिल कर नौकरी की उम्मीद में दर-दर की ठोकर खा रहे हैं तो वहीं ऐसे भी लोगों की कमी नहीं है जो फर्जी डिग्रियों के सहारे सरकारी नौकरी कर रहे हैं. ऐसे लोगों की संख्या भी 100 या 200 नहीं, बल्कि 1000 से भी ज्यादा है जो फर्जी डिग्रियों के सहारे सरकारी स्कूलों में शिक्षक बन बैठे हैं. इसका खुलासा तब होने लगा जब नौकरी पाने के बाद दस्तावेजों को सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय भेजा गया.

मामला जब बड़ा हुआ तब बाकायदा शासन की ओर से विशेष अनुसंधान दल यानी SIT टीम भी गठित कर दी थी. दो साल पहले गठित एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट अब शासन को सौंप दी है. जानकारी के मुताबिक यूपी के परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सत्यापन के दौरान जांच शुरू हुई तो सभी के होश उड़ गए. बड़ी संख्या में दस्तावेज फर्जी मिले.

एसआईटी जांच में अब तक 69 जिलों में कुल 5481 शिक्षकों में से 1086 शिक्षकों के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं. वहीं, 207 शिक्षकों के प्रमाण पत्र को संदिग्ध दर्शाया गया है. ऐसे में परिषदीय स्कूलों में तैनात 1086 अध्यापकों पर कार्यवाही होना तय माना जा रहा है. एसआईटी की 99 पेज की रिपोर्ट में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को कठघरे में खड़ा किया है. साथ ही अधिकारियों सहित 19 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है.

इस संबंध में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम शुक्ला ने कहा कि यह हमारे संज्ञान में है. पिछले दिनों एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी थी. शासन की ओर से कुलसचिव को आवश्यक और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए इसे भेजा गया था. उन्होंने कहा कि हम वैधानिक पक्षों का अध्ययन कर रहे हैं. इसमें जो कोई भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. छात्रों के भविष्य के साथ और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड-बिहार के क्षेत्र संघचालक बने देवव्रत पाहन

Next Post

कोरोना का कहरः 24 घंटे में करीब 42 हजार नए केस, 188 लोगों की मौत

Next Post
कोरोना का कहरः 24 घंटे में करीब 42 हजार नए केस, 188 लोगों की मौत

कोरोना का कहरः 24 घंटे में करीब 42 हजार नए केस, 188 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d