BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त के जनता दरबार में दो दर्जन से अधिक फरियादियों ने लगाई गुहार

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
उपायुक्त के जनता दरबार में दो दर्जन से अधिक फरियादियों ने लगाई गुहार
Share on FacebookShare on Twitter

 सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश, ऑन द स्पॉट कई मामलों का हुआ निबटारा

हजारीबाग:- उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को कार्यालय वेश्म में किया. मौके पर उपायुक्त ने लगभग दो दर्जन मामलों पर सुनवाई की तथा ऑन द स्पॉट निष्पादन के लिए संबंधित विभाग व पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित किया. इस मौके पर जमीन, दिव्यांग, पीएम आवास, भूमि अतिक्रमण, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, मुआवजा आदि मामलों की शिकायतें सुनी गई. मौके पर उपायुक्त ने कहा की जिलेवासीओ का हित सर्वोपरी है. इस दिशा में जिला प्रशासन हर संभव कार्रवाई हेतु तत्पर है.

सुनवाई के क्रम में अमृतनगर के महेन्द्र कुमार ने 1972 में डीभीसी द्वारा किए गए चकबंदी की सम्पुष्टि से संबंधित आवेदन दिया जिसे राजस्व शाखा को जांच एवं कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया. वहीं बरकट्ठा के शिवलाल महतो ने आर्थिक तंगी के कारण प्रधानमंत्री आवास एवं डीप बोरिंग देने के गुहार लगाई जिसे उप विकास आयुक्त को प्रेषित करते हुए जांच एवं अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बड़कागांव की रीता देवी ने दबंगों द्वारा जमीन हड़पने तथा परिवार के साथ मारपीट करने को लेकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जिसपर उपायुक्त ने त्वरित रूप से एसडीओ सदर को जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस क्रम में कटकमदाग के संदीप कुमार सिंह ने वार्ड नं. 23 के गोन्दा जलाशय नहर योजना के मुख्य सर्विस रोड पर अतिक्रमकर्ताओं द्वारा चारदिवारी बनकर सड़क अवरूद्ध करने संबंधी आवेदन दिया जिसपर उपायुक्त ने अंचलाधिकारी कटकमदाग को त्वरित जांच एवं कार्रवाई कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया. वहीं ईचाक करियातपुर के राहुल कुमार ने प्लास्टिक के कचरे से डीजल बनाने के लिए स्टार्टअप जांच एवं आर्थिक फंड मुहैया कराने की अनुरोध किया जिसपर उपायुक्त ने महाप्रबन्धक जिला उद्योग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर कटकमदाग सुलताना की दुलारी देवी ने विधवा पेंशन एवं दुर्घटना बीमा का लाभ प्रदान करने की गुहार लगाई जिसपर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

  इस अवसर  पर सहायक निदेशक नियाज अहमद मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएचसी कटकमसांडी का बीडीओ व प्रभारी चिकित्सक ने किया निरीक्षण

Next Post

बारिश के पानी का संरक्षण, जहाँ भी संभव हो, जैसे भी संभव हो अवश्य करेंः-उपायुक्त

Next Post
बारिश के पानी का संरक्षण, जहाँ भी संभव हो, जैसे भी संभव हो अवश्य करेंः-उपायुक्त

बारिश के पानी का संरक्षण, जहाँ भी संभव हो, जैसे भी संभव हो अवश्य करेंः-उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d