BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में छूट की मांग की जगह और अधिक सतर्कता बरते जाने की जरुरत: आलोक दूबे

अधिक सतर्कता बरते जाने की जरुरत है।

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन में छूट की मांग की जगह और अधिक सतर्कता बरते जाने की जरुरत: आलोक दूबे

लॉकडाउन में छूट की मांग की जगह और अधिक सतर्कता बरते जाने की जरुरत: आलोक दूबे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में जिस प्रकार निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है, वैसी स्थिति में लॉकडाउन में अधिक छूट की मांग की जगह और अधिक सतर्कता बरते जाने की जरुरत है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज राजधानी रांची में ही आये है, इसलिए लोगों को पूरी तरह से लॉकडाउन और अन्य सरकारी आदेशों का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लॉकडाउन से निपटने में अब तक लोगों का सहयोग मिल रहा है, वह सराहनीय है और इस महामारी से निपटने के लिए आगे भी सभी का सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस-प्रशासन की ओर से जरुरतमंद लोगों को भोजन और अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही स्वास्थ्यकर्मी जांच में लगे है, पूरे नगर निगम क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है, उससे जल्द ही आने वाले समय में कोरोना संक्रमित नये मरीज मिलने की संख्या शून्य पर पहुंच जाएगी.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राजधानी में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए शहर में लॉकडाउन में और अधिक छूट देने की जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने पर बल देना चाहिए. वहीं मौजूदा स्थिति को देखते हुए नगर निगम के बाहरी क्षेत्र में ही औद्योगिक, कृषि , निर्माण और मनरेगा योजनाओं को शुरू किया जाना ज्यादा बेहतर होग.।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर शुक्रिया पहल की शुरुआत

Next Post

ड्रोन कैमरा से सब्जी बाजार का विहंगम दृश्य उभरा

Next Post
ड्रोन कैमरा से सब्जी बाजार का विहंगम दृश्य उभरा

ड्रोन कैमरा से सब्जी बाजार का विहंगम दृश्य उभरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d