BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका में लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक देखी गई ‘3 idiots’ फिल्म

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in समाचार
अमेरिका में लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक देखी गई ‘3 idiots’ फिल्म

अमेरिका में लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक देखी गई '3 idiots' फिल्म

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इसमें कोई संदेह नहीं है कि ‘3 इडियट्स’ ने 2009 में अपनी रिलीज के साथ ही न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था बल्कि एक दशक से अधिक समय के बाद भी इसे दर्शकों द्वारा उतना ही पसंद किया जाता है. यह बात हाल ही में आई एक नई जानकारी से साबित भी हो गई है.

दरअसल, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘3 इडियट्स’ इस सप्ताह लॉकडाउन के दौरान अमेरिका में सबसे अधिक देखी जानी वाली फिल्म बन गयी है.

फिल्म ‘3 इडियट्स’ आमिर खान, माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य द्वारा अभिनीत एक प्रसिद्ध कॉमेडी फिल्म है. फिल्म एक भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्रों की दोस्ती और उनके सफरनामे के बारे में है. यह एक ऐसा विषय है जो आज भी दर्शकों और युवाओं से इत्तेफाक रखता है.

इस पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी कहते हैं, “यह देखकर खुशी होती है कि जिस फिल्म को हमने एक दशक पहले इतने प्यार से बनाया था वह अभी भी लोगों का दिल जीत रही है और इतना प्यार व प्रशंसा प्राप्त कर रही है.”

कहना गलत नहीं होगा कि मूल फिल्में विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म पर नई सदस्यता आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती हैं और 3 इडियट्स निश्चित रूप से इस मामले में सबसे आगे है क्योंकि यह फिल्म सीमाओं के पार भी दर्शकों का दिल जीत रही है. यह फिल्म अन्य बड़ी फिल्मों की सूची में भी सबसे ऊपर है.

इतना ही नहीं इस सूची में यह एकमात्र भारतीय फिल्म है, जो न केवल सूची में है बल्कि टॉप पर है. यह ऐसी फिल्म है जो हल्की-फुल्की होने के साथ आपको अच्छा महसूस करवाती है और दुनिया में हर कोई इसका आनंद ले रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Amazon ने बनाया विशेष कोष, छोटे लॉजिस्टिक कारोबारियों को मिलेगी मदद

Next Post

हिंदपीढ़ी से कोरोना संक्रमण फैलने के मुद्दे पर कौन बोल रहा है सही, अब मुख्यमंत्री ही बताएं: भाजपा

Next Post
हिंदपीढ़ी से कोरोना संक्रमण फैलने के मुद्दे पर कौन बोल रहा है सही, अब मुख्यमंत्री ही बताएं: भाजपा

हिंदपीढ़ी से कोरोना संक्रमण फैलने के मुद्दे पर कौन बोल रहा है सही, अब मुख्यमंत्री ही बताएं: भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d