BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

एनआईए व झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड तथा 15 लाख का इनामी टीएसपीसी रीजनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
एनआईए व झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड तथा 15 लाख का इनामी टीएसपीसी रीजनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा:- एनआईए व झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड तथा 15 लाख का इनामी रीजनल कमांडर दुर्दांत नक्सली मुनेश्वर उर्फ मुकेश गंझू ने आज विधिवत रूप से आत्मसमर्पण कर दिया. एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा व सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन बासन, एसएसपी निगम प्रसाद, एसडीपीओ अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारियों के समक्ष इसने आत्मसमर्पण किया. रीजनल कमांडर मुकेश प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी यानी टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमों है. झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत सरेंडर किए गए इस खूंखार नक्सली के कारण टीएसपीसी संगठन को एक बड़ा झटका लगने की बात बताई जा रही है. बहुचर्चित पत्रकार इंद्रदेव हत्याकांड व कोयलांचल में टेरर फंडिंग समेत दर्जनों मामलों में पुलिस व राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को इसकी तलाश थी. 

इस मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से एसपी ऋषभ झा ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जल्द ही इसे सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ दिया जाएगा. वहीं दूसरी ओर इस मौके पर आत्मसमर्पण करने पहुंचे रीजनल कमांडर मुकेश गंजू ने कहा कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर वह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं तथा उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी मुख्यधारा में आकर जुड़ने की बात कही. आत्मसमर्पण के मौके पर नक्सली की पत्नी भी मौजूद थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डाल्टनगंज विधान सभा क्षेत्र में जुड़े 9209 नए मतदाता

Next Post

पहले दिन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से होगी टीकाकरण की शुरुआत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d