BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गणेश हांसदा की शहादत की खबर पर माता-पिता हो गये गुमशुम 

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
गणेश हांसदा की शहादत की खबर पर माता-पिता हो गये गुमशुम 
Share on FacebookShare on Twitter
  • दो सप्ताह पहले फोन कर कहा था-टेंशन न ले, सबकुछ ठीक है

रांची: चीनी सैनिकों के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की सूची में झारखंड के एक और सपूत ने सीमा की सुरक्षा को लेकर अपने प्राणों की आहूति दी है.

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के कोसाफलिया गांव निवासी 21 वर्षीय गणेश हांसदा की शहादत की खबर मंगलवार देर रात  परिजनों को मिली. शहादत की खबर मिलते ही गणेश के मां-पिता गुमशुम हो गये. गणेश की शादी नहीं हुई थी.

परिजनों ने बताया कि गणेश हमेशा कहता था, जब भी वह शादी करेगा, अपनी पसंद से करेगा, लेकिन शादी के पहले ही उसने देश की सीमा की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये.

शहीद गणेश के बड़े भाई दिनेश हांसदा ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले घर पर फोन कर उसने अपनी सलामती की बात बतायी थी. अपनी भाभी से बात में उसने कहा था कि टेंशन लेने की कोई बात नहीं है, वहां सब ठीक है.

इससे पहले गणेश जनवरी में छुट्टी के दौरान घर आया था और 27 फरवरी को वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए निकला था. गणेश हांसदा ने वर्ष 2018 सितंबर में आर्मी ज्वॉइन की थी. बिहार के दानापुर में ट्रेनिंग के बाद उन्हें लेह में पहली पोस्टिंग मिली थी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणेश हांसदा की शहादत की खबर मिलने पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा में हिंसक गतिरोध के दौरान फिर एक झारखंडी शेर गणेश हांसदा के शहीद होने की खबर सुनकर मन व्याकुल है.

कल भी झारखंडी वीर कुंदन ओझा के शहीद होने की खबर आयी थी. देश की संप्रभुता की रक्षा में वीर झारखंडी सपूतों का बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TPC सब जोनल कमांडर समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

Next Post

श्रम मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा- कोरोना के जंग में संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करना लक्ष्य

Next Post
श्रम मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा- कोरोना के जंग में संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करना लक्ष्य

श्रम मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा- कोरोना के जंग में संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करना लक्ष्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d