BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमीनी विवाद में मां और बेटे की पीट-पीटकर हत्या

by bnnbharat.com
May 22, 2020
in Uncategorized
जमीनी विवाद में मां और बेटे की पीट-पीटकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

जमुई: बिहार के जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के छतीयनी गांव में शुक्रवार की सुबह- सुबह जमीन विवाद में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतकों की शिनाख्त नगीना चौधरी एवं उसकी मां के रूप में हुई है.

वहीं हत्या की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है. मृतक महिला के भतीजे और उसके परिवार के लोगों पर ही नगीना और उसकी मां की हत्या का आरोप लगा है.

बताया जा रहा है कि नगीना चौधरी का अपने पड़ोसी से पिछले एक साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह जमीन को लेकर पड़ोसी के लोगों से फिर नगीना का विवाद हो गया और देखते ही देखते विरोधी पक्ष के लोग लाठी- डंडे से लैस होकर आए और नगीना तथा उसकी मां की लाठी- डंडे से जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के चलते बेटे नगीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि उसकी मां की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई.

बता दें कि एक साल पहले चाचा की हत्या के आरोप में मृतक नगीना जेल भी जा चुका था. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. इसी जमीनी विवाद में एक साल पहले मारपीट में ही बनारसी चौधरी की हत्या हो गई थी, जिसके आरोप में मृतक नगीना चौधरी जेल भी जा चुका था. जमुई के एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद में मारपीट करते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया है.

जिस परिवार के लोगों पर आरोप लगा है उस परिवार के भी एक शख्स की हत्या पहले हो चुकी है, जिसमें मृतक नगिना जेल भी जा चुका था. दो लोगों की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी. पुलिस ने इस केस में छापेमारी शुरू कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार से दुल्हन लेकर 60 दिनों बाद घर लौटी ‘बारात’

Next Post

31 मई तक रहेगी DHC और DC के कामकाज पर पाबंदी

Next Post
31 मई तक रहेगी DHC और DC के कामकाज पर पाबंदी

31 मई तक रहेगी DHC और DC के कामकाज पर पाबंदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d