BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मां भद्रकाली से झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान के लिए आशीर्वाद मांगा: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in समाचार
मां भद्रकाली से झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान के लिए आशीर्वाद मांगा: हेमंत सोरेन

मां भद्रकाली से झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान हेतु आशीर्वाद मांगा: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड का बोलना ही संगीत और चलना ही नृत्य है. झारखंड की धरा में सिर्फ खनिज ही नहीं, बल्कि यह धर्म स्थली के रूप में भी जाना जाता है. यहां के धार्मिक स्थलों में इतिहास की कई कहानियां छिपी हैं.

झारखंड की परंपरागत व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक विरासत के साथ अलग पहचान है. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही. मुख्यमंत्री बुधवार को चतरा के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित राजकीय ईटखोरी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे.

यह सौभाग्य है मैं पुनः यहां आया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही मां भद्रकाली के दर्शन का अवसर मिला था. मां ने फिर से मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया है. यह मेरा सौभाग्य है. चतरा में स्थित मां कौलेश्वरी मंदिर के विकास को लेकर सरकार कार्य करेगी. सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में झारखंड धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाए. मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा अपनी परंपराओं के साथ नित्य आगे बढ़े.

चतरा के विकास को प्राथमिकता मिले

मंत्री श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि आज से महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है ये हर्ष का विषय है. चतरा स्थित तमसीन में भी इस तरह के समागम का आयोजन होना चाहिए. जहां बिहार और झारखण्ड के लोग जुटते हैं. चतरा पिछड़ा जिला है. राज्य सरकार चतरा के विकास को प्राथमिकता दें.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईटखोरी की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली पुस्तक का विमोचन, शिक्षाविद विद्यानंद झा, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री को उपायुक्त चतरा ने स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने उद्घाटन कार्यक्रम में “झारखंड की धरती से निकली है आवाज…परसाथनाथ की चोटी से उठी है आवाज” गीत प्रस्तुत किया. उपायुक्त चतरा ने स्वागत संबोधन किया.

उपस्थिति-

इस अवसर पर मंत्री श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण सत्यानंद भोक्ता, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, आयुक्त उतरी छोटानागपुरअरविंद कुमार, डीआईजी पंकज कम्बोज, उपायुक्त चतरा जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक कला संस्कृति विभाग दीपक कुमार शाही, उप विकास आयुक्त चतरा मुरली मनोहर प्रसाद, पुजारी मां भद्रकाली मंदिर नागेश्वर तिवारी व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में दिनदहाड़े हुई 3 लाख की छिनतई

Next Post

नगर निगम की बजट में पहली बार किया गया शिक्षा के लिए प्रावधान

Next Post
नगर निगम की बजट में पहली बार किया गया शिक्षा के लिए प्रावधान

नगर निगम की बजट में पहली बार किया गया शिक्षा के लिए प्रावधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d