चतरा: चतरा जिले हंटरगंज थाना क्षेत्र के पांडेपुर स्थित करमा गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी गई. सोमवार को दोनों का शव घर से कुछ दूर श्मशान घाट के पास स्थित तालाब के पास से बरामद किया गया.
इधर, महिला के पति, सास-ससुर व ननद घर से फरार हैं. वहीं, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने की बात कर रही है. मृतका की पहचान रंजीत यादव की पत्नी संजू देवी (23) एवं उसकी एक वर्ष की बेटी के रूप में की गई. रंजीत और संजू की शादी दो साल पहले हुई थी. मां-बेटी की हत्या गला घोंटकर की गई है. महिला के गले से बंधा एक कपड़ा भी मिला है. रंजीत दिल्ली में मजदूरी करता था.
संजू देवी के मायके वालों ने बताया कि कुछ समझ नहीं आ रहा है कि रंजीत ने ऐसा क्यों किया. इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है.

