BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मां ने दो बेटियों संग कुंए में कूदकर दी जान

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in Uncategorized
मां ने दो बेटियों संग कुंए में कूदकर दी जान

मां ने दो बेटियों संग कुंए में कूदकर दी जान

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी. हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी एक पहेली बनी हुई है. फिलहाल, सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसआई श्रीनगर कोतवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक महिला और उसकी दो बच्चियों का शव कुंए में पड़ा मिला है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना की तफ्तीश की जा रही है.

कुंए में उतराता मिला मां और दो बेटियों का शव

मामला श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के सिजहरी गांव का है, जहां बलवीर वर्मा अपनी ससुराल अजनर गया हुआ था. तभी बलवीर की 26 वर्षीय पत्नी देवकुंवर ने अपनी दो मासूम बेटी 3 वर्षीय साक्षी और 2 वर्षीय तमन्ना के साथ खेत में बने कुंए में कूदकर जान दे दी. जब खेत मालिक कुएं में पानी पीने के लिए पहुंचा तो उसे बच्चियों के शव उतराते दिखाई दिए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर 2 घंटे के बाद शवों को बाहर निकालकर घटना की तफ्तीश में जुट गई है. हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

पुलिस कर रही तफ्तीश

मृतका के पति बलवीर ने बताया कि वह अपनी ससुराल गया हुआ था, उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसकी पत्नी ने दोनों बच्चियों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी, जबकि घर में कोई विवाद नहीं था. प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि बलवीर की पत्नी देवकुंवर ने अपने दोनों बच्चों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी, हालांकि अभी तक घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है, ना ही घरेलू विवाद की कोई जानकारी मिल रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था का घोंटा दम, बिना सैलरी-नौकरी जान गंवाई: राष्ट्रपति बोल्सोनारो

Next Post

कर्ज से परेशान होकर होटल मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post
कर्ज से परेशान होकर होटल मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कर्ज से परेशान होकर होटल मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d