BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मां ने कराई नाबालिग बेटी की अधेड़ से शादी, पति ने देह व्‍यापार में धकेला

by bnnbharat.com
December 12, 2020
in समाचार
प्रेम प्रसंग में एक-दूजे के दीवाने हुए, तो बाली उमर में ही करा दी लड़का-लड़की की शादी
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर: गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को उसकी मां और सौतेले बाप ने अधेड़ के हाथों शादी करने के बहाने बेच दिया. राजस्थान में पीड़िता के साथ जब अमानवीय व्यवहार किया जाने लगा तो वह किसी प्रकार वापस गांव पहुंची. उसने जब वह दोबारा ससुराल जाने से मना कर दिया तो उसके मां-बाप ने उसे कमरे में तीन दिन तक बंद रखा. खिड़की के रास्ते किसी तरह कूदकर लड़की शुक्रवार को भटहट पुलिस चौकी पहुंची. उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

बताया जा रहा है लड़की की मां मिठाई की एक दुकान पर काम करती है. उसके कुल चार बच्‍चे हैं. कुछ समय पहले उसने गांव के एक शख्‍स से  दूसरी शादी कर ली. उस शख्‍स की पहली पत्‍नी उसे छोड़ गई थी. महिला ने चार महीने पहले अपनी दूसरे नंबर की 16 वर्षीय बेटी की शादी राजस्थान के लाडपुर निवासी 45 वर्षीय के व्यक्ति के साथ करा दी. जब लड़की राजस्‍थान में अपनी ससुराल पहुंची तो दूसरे ही दिन उसे खेत में बाजरा काटने के लिए लगा दिया गया. लड़की का आरोप है उससे दिन भर काम, शाम को देह व्‍यापार कराया जाता था. परेशान होकर लड़की अपने मायके जाने की गुहार लगाने लगी. लेकिन जब उसे घर नहीं भेजा गया तो एक दिन वह छत से कूद गई.

उसने आत्महत्या करने की धमकी दी तब जाकर ससुराल वाले उसे मायके भेजने पर मजबूर हुए. अब उसका सौतेला बाप और मां उसे दोबारा ससुराल भेजना चाहते हैं. जब उसने अपनी पीड़ा बताकर जाने से इनकार किया तो उसे तीन दिन तक एक कमरे में बंद कर दिया गया. शुक्रवार की सुबह खिड़की के रास्ते भागकर वह भटहट पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती बताई.

पुलिस ने लड़की को घर भेजा

शिकायत लेकर आई लड़की को पुलिस ने वापस उसके घर भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी. इस सम्‍बन्‍ध में चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की मां-बाप से पूछताछ की जा रही है. सच्‍चाई का पता लगाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकारी सेवाओं में आईटी सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होगा: हेमंत सोरेन

Next Post

किसान आज दिल्ली-जयपुर हाईवे करेंगे जाम

Next Post
किसान आज दिल्ली-जयपुर हाईवे करेंगे जाम

किसान आज दिल्ली-जयपुर हाईवे करेंगे जाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d