रांची: झारखंड के मांडू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की माता का निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज हजारीबाग के विष्णुगढ़ के चान्हो स्थित पैतृक गांव में होगा.
स्वर्गीय टेकलाल महतो की पत्नी और विधायक जेपी पटेल की माता लखेश्वरी देवी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गयी.
विधायक के मीडिया प्रभारी अंशु गुप्ता ने बताया कि वह धार्मिक व सामाजिक विचारों की शांत स्वभाव की महिला थीं तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यां में उनकी गहरी रुचि थी.

