अरविन्द पटेल,
महाराजगंज: जनपद के परसामलिक क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार की रात गांव के ही एक प्रेमी के घर दो बच्चों की मां अपने दोनों बच्चों और पति का घर छोड़कर पहुंची. जिसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है.
बताते चलें की महिला और युवक में पिछले 18 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीते बुधवार की रात अपने बच्चे और पति को छोड़कर महिला प्रेमी के घर पहुंची तो दोनों के परिजनों में बहस और विवाद होने लगा. दोनों एक ही बिरादरी के है. गांव की पंचायत में बात नहीं बनने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी और महिला को थाने ले गई जहां दोनों पक्षों के लोग मौजूद होकर पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे. वहीं महिला अपने जिद पर अड़ी रही कि मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी. वहीं महिला का प्रेमी अभी अविवाहित है.
जिसकी शादी कुछ दिन पूर्व परिजनों ने कहीं तय कर दी थी जो लॉकडाउन हो जाने की वजह से रुकी हुई है. परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों मे समझौता नहीं हो पाया है.

