बिहार: हाथों में 3 साल के बच्चे की लाश लेकर बदहवास भागती एक महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी हैं. मामला बिहार का है.
बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस न मिलने की वजह से मासूम की जान चली गई. बच्चे को पहले अरवल से जहानाबाद रेफर किया, फिर जहानाबाद से पटना. मरने के बाद शव ले जाने के लिए भी एम्बुलेंस नहीं मिली.
मामले पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मुजफ्फरपुर कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार को यूं ही अमानवीय, असंवेदनशील और बेशर्म नहीं कहा था.
चमकी बुखार से विगत वर्ष सैंकड़ों बच्चे मरे थे. इस वर्ष भी चमकी से मौतों की शुरुआत हो चुकी है. बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ICU में मरणासन्न है.

