BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मां बेटे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in Uncategorized
मां बेटे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

मां बेटे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

Share on FacebookShare on Twitter
  • मृतक अमित का भी रहा है आपराधिक इतिहास.

  • अम्बे गार्डन के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जा चुका था जेल.

  • अमित ने अपने पापा के मोबाइल से अंकित को फोन कर बुलाया था अपने घर.

संजीत कुमार

देवघर: देवघर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां दो दोस्तों ने ही अपने एक दोस्त के घर में घुसकर उसकी और उसके मां की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार रात्रि करीब 8:10 बजे की बताई जा रही है. जहां नगर थाना क्षेत्र के हरि शरणम कुटिया स्थित अनिल कुमार सिंह की पत्नी अरुणा देवी व उनके पुत्र अमित कुमार सिंह की उसके ही दो दोस्तों कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी दुलमपुर निवासी अंकित कुमार व उज्ज्वल झा ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी.

हालांकि घटना में संलिप्त एक आरोपी अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद अमित के कुछ दोस्त उसे गंभीर स्थिति में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर प्रभात रंजन द्वारा आनन-फानन में उसका इलाज शुरू किया गया. उसको लेकर गए युवकों ने डाक्टर व अस्पताल कर्मियों से यह भी बताया कि अमित की मां को भी गोली लगी है और घर पर एम्बुलेंस भेजने की बात कही.

उसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह सदल बल सदर अस्पताल पहुंचे. जहां मामले की जानकारी लेने के बाद वह तुरंत अमित के घर पहुंचे. उन्होंने देखा कि अमित की मां घर के दरवाजे के पास पड़ी हुई थी और उनकी मौत हो चुकी थी.

उसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद घरों के लोगों से घटना के संदर्भ में पूछताछ की गई तो किसी घर के लोगों ने कोई भी जानकारी होने की बात नहीं बताई. उसके बाद पुलिस अरुणा देवी के शव को उठाकर सदर अस्पताल लायी. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

इधर अमित के भाई व दोस्तों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एंबुलेंस से कुंडा स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गया. लेकिन कुछ ही देर बाद सभी युवक अमित को लेकर पुनः वापस सदर अस्पताल पहुंचे. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव व कुंडा थाना प्रभारी भी सदर अस्पताल पहुंचे व मामले की जानकारी ली. उसके बाद एसपी नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया.

छापेमारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों की पहचान करने के बाद एक आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी दुलमपुर के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों में से एक आरोपी अंकित कुमार नामक युवक को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मृतक के बड़े भाई अभिषेक कुमार द्वारा पहचान करने के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है. दूसरा आरोपी भी उसी जगह का रहने वाला है और उसका नाम उज्जवल झा है.उज्जवल झा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

उन्होंने यह भी बताया कि मृतक अमित का भी आपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व में वह नगर थाना क्षेत्र के 52 बीघा निवासी लकी उर्फ विशाल कुमार नामक एक युवक की अम्बे गार्डन के समीप गोली मारकर हत्या करने के मामले में जेल जा चुका है. उस मामले में पुलिस ने अमित को कोलकाता से गिरफ्तार किया था. हाल के दिनों में वह बेल पर बाहर निकला हुआ था.

घटना को अंजाम देने के कारणों का अभी कुछ स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. इस संदर्भ में एसपी ने बताया कि सभी लोग ड्रग एडिक्टेड हैं. घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है. इसको लेकर गिरफ्तार आरोपी अंकित से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि अमित द्वारा अपने पापा के मोबाइल से अंकित को फोन कर बुलाने की बात कही जा रही है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज पेश होगा योगी सरकार का चौथा बजट

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d