BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माताएं शुरू करें छठ पूजा की तैयारी, उनका बेटा अभी दिल्ली में बैठा है: PM मोदी

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in समाचार
माताएं शुरू करें छठ पूजा की तैयारी, उनका बेटा अभी दिल्ली में बैठा है: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव दूसरे चरण के चुनाव से पहले फिर एक बार प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जनता में जोश भरने के लिए बिहार आए हैं. रविवार को उन्होंने बिहार के छपरा से चुनावी सभा का आगाज किया. उन्होंने छपरा में जनसभा संबोधित करते हुए एक तरफ जहां विपक्ष को घेरने की कोशिश की, वहीं दूसरी तरह माताओं-बहनों को यह आश्वासन दिया कि वह निश्चिंत होकर छठ पूजा की तैयारी करें.

पीएम मोदी ने कहा, ” कोरोना काल में किसी मां को चिंता करने की जरूरत नहीं है कि छठ पूजा कैसे मनाएंगे? अरे मेरी मां तुमने अपने इस बेटे को दिल्ली में बैठाया है, क्या वो तुम्हारी छठ पूजा की चिंता नहीं करेगा? मां छठ पूजा की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है. मां तुम छठ पूजा शान से मनाओ, तुम्हारा बेटा तुम्हें भूखे नहीं सोने देगा.”

पीएम मोदी ने कहा, ” छठ पूजा तक मुफ्त राशन देने से उन्हें बहुत बड़ी मदद मिली है. इतना ही नहीं बिहार के बहनों के खाते में सीधे पैसे गए, उज्ज्वला का गैस सिलेंडर मुफ्त पहुंचाया गया.” उन्होंने कहा कि आज हम जिस आत्मनिर्भर बिहार के सपने को लेकर चले हैं, उसकी प्रेरणा और प्रोत्साहन सुशासन है.”

मालूम कि कोरोना काल को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में छठ पूजा तक मुफ्त राशन देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने उस वक़्त भी कहा था कि बिहार में छठ पूजा मुख्य रूप से मनाया जाता है, ऐसे में माताओं-बहनों को अनाज की चिंता ना हो इसलिए केंद्र सरकार की ओर से उन्हें नवंबर तक मुफ्त राशन दिया जाएगा. इस बार केवल गेहूं, चावल नहीं बल्कि चना भी दिया जाएगा. बता दें कि छठ पूजा में चना का विशेष रूप से प्रयोग होता है.

https://bnnbharat.com/learn-the-medicinal-properties-of-campho/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नियमों में ढील: शादी में शामिल हो सकेंगे अब इतने लोग

Next Post

दिसंबर तक झारखंड को मिलेंगे 15 आईएएस, फिर भी 42 पद रह जायेंगे खाली

Next Post
सरकार का प्रमोटी IAS पर भरोसा, सौंपी पांच जिलों की कमान

दिसंबर तक झारखंड को मिलेंगे 15 आईएएस, फिर भी 42 पद रह जायेंगे खाली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d