उपायुक्त ने बेबी किट का किया वितरण
मेदिनीनगर: पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नवजात बच्चों के बीच जॉनसन बेबी किट का वितरण किया.
उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पिछले 1 सप्ताह में जन्मे बालिकाओं के लिए उनके माताओं को जॉनसन बेबी किट देकर सम्मानित किया साथ ही बच्चों के अच्छे से देखभाल करने की सलाह दी.
उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए पलामू जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि बालिकाओं को बचाया जा सके. इसी उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न तरीकों को अपनाया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान 14 लाभुकों के बीच जॉनसन बेबी किट वितरित किया गया.
मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक नदारद दिखे. उपायुक्त ने मौके पर मौजूद एमएमसीएच सुपरिटेंडेंट से नदारद चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली. ओपीडी तथा ऑपरेशन थिएटर में एक ही चिकित्सक के दिखने पर उपायुक्त नाराज दिखे.
मौके पर उपायुक्त शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ केनेडी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला संरक्षण पदाधिकारी कामदेव पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

