मोतिहारी: आज जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. सभी एंटीजन से जांच में मिले हैं. ट्रू नेट के कंफर्मेटरी किट के नहीं रहने के कारण ट्रू नेट से पॉजिटिव मरीज का कन्फर्मेशन नहीं हुआ है.
नए मिले मरीजों में मोतिहारी के 10, केसरिया के दो,रक्सौल व कोटवा के एक -एक मरीज शामिल है. आरटीपीसीआर के 241, ट्रू नेट के 69 व एंटीजन के 151 सहित कुल 461 संदिग्धों का रिपोर्ट निगेटिव आया है.
ट्रू नेट के 108 जांच रिपोर्ट पेंडिंग है. जिले में मरीजों की कुल संख्या 632 पहुंच गई है. जिसमें 482 पूरी तरह ठीक हो गए हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 145 है. जिसमें 29 को डायट तथा 116 को होम आइसोलेट किया गया है. छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

