मोतिहारी: मोतिहारी जिलाधिकारी के नेतृत्व में मोतीझील में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता अभियान में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता और अन्य अधिकारी समेत गैर सरकारी संगठन व आम नागरिकों ने भाग लिया.
जिलाधिकारी ने कहा कि मोतीझील जिला का धरोहर है, पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी इसका अपार महत्व है.

