BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोतिहारी कांड: SP ने SHO को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
मोतिहारी कांड: SP ने SHO को गिरफ्तार करने का दिया आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर में थानाध्यक्ष की मिलीभगत से गैंगरेप पीड़िता की लाश जलाने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. सिकरहना डीएसपी द्वारा सौंपे गए जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी नवीन चंद्र झा ने केस को ट्रू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती करने का आदेश दिया है. साथ ही एसपी ने वायरल ऑडियो और वीडियो को सही पाते हुए कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष को मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी और कुर्की का भी आदेश दिया है.

एसपी ने सभी बिंदुओं को पाया सत्य

बता दें कि पीड़ित परिवार का बयान सुनने और सिकरहना के डीएसपी के रिपोर्ट आने पर एसपी ने मामले के सभी बिन्दुओं को सत्य पाया है. ऐसे में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष संजीव रंजन गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती का आदेश दिया है. इस संबंध में एसपी ने कहा कि घटना का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया था. निलंबन के बाद से ही वे फरार हैं और उनका मोबाईल बन्द है.

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि जिला के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के कुंडवा बाजार में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी. बच्ची की हत्या के बाद आरोपियों ने थानेदार के साथ मिलकर मामला सेटल कर लिया और बच्ची के शव को जला दिया था. वहीं, मृत बच्ची के माता-पिता को डरा धमकाकर आरोपियों ने चुप करा दिया था.

इधर, घटना के एक सप्ताह के बाद मृत बच्ची के पिता ने सिकरहना एसडीपीओ को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया. उसके बाद मामला सामने आया. इसी बीच कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष संजीव रंजन और आरोपी के बीच बच्ची के शव को ठिकाने लगाने को लेकर हो रही बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया, जिसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष संजीव रंजन को निलंबित कर दिया था और घटना की जांच को लेकर एसआईटी का गठन कर दिया. फिलहाल इस पूरे मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत सोरेन को धमकी मामले में मिले पुख्ता सबूत…

Next Post

हिट एंड रन केस में पीड़ित परिजन को दिया गया मुआवजा

Next Post
हिट एंड रन केस में पीड़ित परिजन को दिया गया मुआवजा

हिट एंड रन केस में पीड़ित परिजन को दिया गया मुआवजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d