मोटो हमेशा से ही कुछ नया और बेहतर स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए मशहूर है. ऐसे में इसबार मोटो लेकर आया है, Moto Edge X30 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आना वाला पहला हैंडसेट है.
हालांकि, अभी यह केवल चीन में ही उपलब्ध है. Motorola भारत में 24 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी Moto Edge 30 Pro लॉन्च कर सकती है, जो कि Moto Edge X30 का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है. आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
इसी दिन यानी 24 फरवरी को कंपनी भारत के साथ-साथ ग्लोबली भी इवेंट का आयोजन करने वाली है. कंपनी ने हाल में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज किया है. हालांकि, ट्वीट में स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं दी गई है. यह डिवाइस Moto Edge 30 Pro होने की बहुत संभावना है. ट्वीट में केवल एक स्मार्टफोन बना दिखाई दे रहा है और इसके नीचे 24 फरवरी, 2022 लिखा है.
अगर Moto Edge 30 Pro हैंडसेट Moto Edge 30 का रीब्रांडेड मॉडल हुआ को उसमें ज्यादातर इसी के समान फीचर्स मिल सकते हैं. बता दें कि Moto Edge 30 में 2400×1080 पिक्सल वाला 6.7 इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और टच स्पैलिंग रेट 576Hz है. स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसका साइज 163.56X75.95X8.49mm और वजन 194 ग्राम है.
इसमें 68W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है. डिवाइस 60MP सेल्फी कैमरे से लैस है. यह Android 12 OS पर रन करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है. स्मार्टफोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है. स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का तीसरा सेंसर दिया गया है.

