BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुस्कुराइये… आप बोकारो में हैं

by bnnbharat.com
January 11, 2020
in Uncategorized
मुस्कुराइये… आप बोकारो में हैं

मुस्कुराइये... आप बोकारो में हैं

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:

  • बोकारो विमान पतन में मोटर ग्लाइडर प्रशिक्षण का शुभारंभ के अवसर पर गौरवान्वित हुआ बोकारो.

  • प्रशिक्षण के अलावे हवाई यात्रा से बोकारो का नजारा भी होगा अद्भुत.

  • 800 रुपये की राशि पर 14 वर्ष उम्र से अधिक के व्यक्ति ले सकेंगे 10 मिनट तक हवाई जहाज का आनंद.

बोकारो: बोकारो हवाई अड्डा पर मोटर ग्लाइडर प्रशिक्षण विमान का परिचालन आज प्रारंभ हो गया. तीन ग्लाइडर विमान आज बोकारो हवाई अड्डा पहुंच वर्षों से इन्तजार कर रही बोकारो की धरती एवं यहां के जनता का सपना सचमुच साकार हो गया.

उपायुक्त मुकेश कुमार के पहल पर बोकारो में मोटर ग्लाइडर प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ और अब जल्द ही अन्य शहरों के लिए बोकारो से हवाई यात्रा का सौभाग्य भी होने वाला है.

मोटर ग्लाइडिंग का कार्य पूर्वाहन 11:00 बजे से प्रारंभ होकर संध्या 05:00 बजे तक प्रतिदिन चालू रहेंगी. इसी समयावधि में लोग 800 रुपये सरकार के खाते में राशि देकर बोकारो शहर का 10 मिनट तक आनंद भी ले सकेंगे.

उपायुक्त कुमार ने बताया कि तकरीबन पचास हजार रुपये से पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है. इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करना होगा जो आपके फिटनेस के बारे में बताएगा. उपायुक्त ने मोटर ग्लाइडिंग प्रशिक्षण प्रारम्भ होने पर विशेष रूप से बीएसएल तथा नागरिक उड्डयन विभाग को धन्यवाद दिया है जिनके सार्थक प्रयास से सब कुछ जल्द हुआ. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पायलट के लिए प्रशिक्षण अवधि भी यदि कमर्शियल पायलट बनते है तो इसकी अवधि भी गिनती होगी.

उपायुक्त स्वयं पायलट का छात्र हैं और बोकारो में से ही अपनी कोर्स पूरा करेंगे ऐसी उन्होंने संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की यह अनोखी योजना है जिससे किफायती दरों पर पायलट बनने का सपना साकार होगा.

पुलिस अधीक्षक पी मुरुगन ने ग्लाइडिंग करने के बाद बताया कि झारखंड सरकार की इस योजना तथा जिला प्रशासन का अनोखी पहल जिस कारण आज बोकारो में मोटर ग्लाइडिंग का कार्य प्रारंभ हुआ सभी को धन्यवाद.

निर्देशक, उड़ान संचालन परिवहन (नागर विमानन) विभाग, रांची से आये कैप्टन एस पी सिन्हा ने बताया कि प्रथम चरण में दुमका तथा धनबाद को क्रियाशील करने के बाद आज बोकारो हवाई अड्डा को भी क्रियाशील कर दिया गया. विभाग के द्वारा सभी हवाई अड्डे को क्रियाशील किया जाना है. रांची में भारी ट्रैफिक के कारण ग्लाइडिंग में परेशानी हो रही थी. अब बोकारो नजदीक है जहां पर प्रशिक्षण को आसानी से संचालित किया जा सकता है.

आज के मोटर ग्लाइडिंग प्रशिक्षण के अवसर पर बीएसएल के कार्यकारी सीईओ आर. के. श्रीवास्तव एवं बीएसएल के अन्य अधिकारी, उप विकास आयुक्त रविरंजन मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट), माननीय विधायक बोकारो के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस नेताओं ने शिबू सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई

Next Post

अभाविप के द्वारा हुआ बकेट कलेक्शन आयोजिन

Next Post
अभाविप के द्वारा हुआ बकेट कलेक्शन आयोजिन

अभाविप के द्वारा हुआ बकेट कलेक्शन आयोजिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d