BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवके की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

by bnnbharat.com
November 1, 2019
in Uncategorized
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवके की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवके की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की भिड़ंत में शुक्रवार को एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान सोनू कुमार (20 वर्ष), पिता विजय साव के रूप में की गयी है.

वहीं मृतक का छोटा भाई पिंटू कुमार (18 वर्ष) तथा उसकी बहन रानी कुमारी (12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार तीनों मोटरसाइकिल से नवादा से छठ पर्व की सामग्री लेकर बासोडीह की ओर आ रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से ईंट लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर के अचानक मुड़ जाने के कारण दुर्घटना हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए.

दुर्घटना के बाद ड्राइवर भागने में सफल रहा. वहीं गंभीर रूप से घायल पिंटू कुमार व रानी कुमारी को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया. इधर मृतका की मां का रो रो कर बुरा हाल था.
सतगावां पुलिस द्वारा ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया गया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य भुनेश्वर राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई अरुण सिंह, एसआई उमेश सिंह, बीपीओ रविशंकर प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि श्रवण रविदास, दीपेश अग्रवाल, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे.

वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने बताया कि घायल पिंटू कुमार एवं रानी कुमारी को डॉक्टरों के द्वारा इलाज के नाम पर खानापूर्ति किया गया. जैसे तैसे इलाज कर घर भेज दिया गया. जहां घर आकर रानी कुमारी को उल्टी होने लगी और स्थिति गंभीर हो गई. इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे नवादा इलाज के लिए ले गए. उन्होंने डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई, जिसे बच्ची का स्थिति गंभीर हो गई

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथि की घोषणा,जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

Next Post

भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज

Next Post
भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज

भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d