एस के सिंह,
पटना: जहानाबाद के काको थाना अंतर्गत भरथुआ गांव के समीप हुए सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार हड़हड़ गांव निवासी आकाश कुमार की मौत हो गई है एवं पंकज कुमार के बुरी तरह जख्मी होने की सूचना है, जिसे फिलहाल बेहतर ईलाज के लिए पटना PMCH रेफर किया गया है.
मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक जहानाबाद से अपने गांव वापस लौट रहे थे और भरथुआ निवासी अपने खेत से धान की निकौनी कर वापस अपने घर लौट रहा था तभी सड़क पर यह घटना हुई.

