शशिभूषणदूबे कंचनीय,
लालगंज (मिर्जापुर): जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं काग्रेस के जनप्रिय नेता माता प्रसाद दूबे के असामयिक निधन पर जिले में शोक की लहर व्याप्त है.
लालगंज मे बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज परिसर मे स्व दूबे के निधन पर शोक में कालेज बंद किया गया और दो मिनट मौन होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. शोक सभा की अध्यक्षता कालेज प्रवंधक कृष्ण कान्त दुबे ने किया है.
स्व दूबे कालेज के आजीवन सदस्य रहे है. शोकसभा में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शशिभूषणदूबे कंचनीय ने स्व दुबे को मिर्जापुर मंडल का एक जनप्रिय नेता बताते हुए उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
शोकसभा मे प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह वरिष्ठ नेता राम शृंगार दूबे, कमलनयन दूबे, धीरेंद्र त्रिपाठी, विनोद कुमार पांडेय, लालगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कृपाल मौर्य, रामाचार्य शुक्ला, हूबलाल दूबे, सीताराम पाल, मिश्रीलाल सिंह पटेल, शिव शंकर पाण्डेय, देवमुनि एडवोकेट डॉ. सुरेश कुमार दूबे, चक्रधर दूबे, हरवालिका मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचन्द्र सिंह पटेल, अयोध्या प्रसाद यादव, इन्द्रमणि पाण्डेय, रोमेश रंजन दूबे, अवनीश दूबे, मोहम्मद अमीन शैख, रियाज अहमद, मर्याद खान आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है.

