रांची: राजधानी रांची में आज दोपहर अचानक मौसम बदल गया . धूप और हल्की गर्मी के बाद अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली. सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई.

लगभग आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई. बारिश और ओलावृष्टि से आम जनजीवन थम सा गया.
चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी थी. जहां तक नजर जाए वहां बस सफेदी ही सफेदी. ठंडी हवा के साथ ओलावृष्टि होने लगी . देखते ही देखते हुए पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढंक गया.
हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही मौसम बुलेटिन जारी किया था कि रांची सहित गढ़वा ,चतरा डाल्टेनगंज,रामगढ़ ,हजारीबाग इन जिलों में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होगी.


