रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ. रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस कार्यसमिति, सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारित किये गये प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा है कि पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्त्ता इस फैसले के साथ है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगले महाधिवेशन तक सोनिया गांधी द्वारा अंतरिम अध्यक्ष का पद संभालने के लिए सहमति प्रदान करने पर भी आभार व्यक्त किया, वहीं देश की मौजूदा राजनीतिक हालात में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई के लिए आभार व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का ही है, देश की जनता पूरी तरह से मोदी सरकार से निराशा है और लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे है, पार्टी सोनिया गांधी के मार्गनिर्देशन और राहुल गांधी के नेतृत्व में आने वाले समय में जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करेगी.

