BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आम्रपाली कोल परियोजना में आंदोलित रैयतों का आंदोलन समाप्त  

मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ हुई वार्ता में सीसीएल ने मानी मांगे

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in समाचार
राशन मांगा तो डीलर ने फाड़ दिया कार्ड, मंत्री ने दिये जांच के निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: विगत 17 अगस्त से बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व विस्थापन के बदले नौकरी व मुआबजा की मांग को ले सीसीएल के आम्रपाली परियोजना के विरुद्ध आंदोलित भू-रैयतों का आंदोलन कल सीसीएल के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया.

समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता के नेतृत्व में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में वार्ता के बाद रैयतों ने आंदोलन वापस लेते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया. बैठक में सिमरिया विधायक किशुन दास, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के अलावे सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष मौजूद थे.

इधर कल अपराहन चली एक मैराथन बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्रम मंत्री ने कल शाम पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वार्ता के दौरान सीसीएल के अधिकारियों ने रैयतों के लेबर लोडिंग की मांग को मान लिया है. इसके अलावा बैठक के दौरान रैयतों के गैरमजरूआ भूमि पर सीसीएल द्वारा लागू सेक्शन 9 को हटाते हुए नौकरी व मुआवजा की मांग को पूरा करने को ले सिमरिया एसडीओ दीपू कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया.

एसडीओ के नेतृत्व में गठित टीम विस्थापित गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर भूमि सत्यापन करते हुए समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण से संबंधित अपनी जांच रिपोर्ट जिला को सौपेगी. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही विस्थापितों को जमीन के बदले नौकरी और मुआवजा देने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे बैठक के दौरान मंत्री ने सीसीएल प्रबंधन को कोल परियोजनाओं में बाहरी मजदूरों के बजाय 90 प्रतिशत स्थानीय मजदूरों को रोजगार सृजित कर काम देने का निर्देश दिया. जिसमें 50 प्रतिशत मजदूर स्थानीय टंडवा प्रखंड के होंगे, जबकि 40 प्रतिशत जिले के विभिन्न प्रखंडों के बेरोजगार मजदूर होंगे.

मौके पर मंत्री ने सीसीएल प्रबंधन के अधिकारियों को रोजगार के इच्छुक मजदूरों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए पात्रता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वार्ता शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद करीब 10 दिनों से आम्रपाली कोल परियोजना में ठप पड़ा कोल्ड उत्पादन डिस्पैच और लोडिंग का काम शुरू हो गया, जिससे केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार, जिला प्रशासन व सीसीएल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है.

गौरतलब है कि करीब 10 दिनों से 4 सूत्री मांगों को लेकर आम्रपाली परियोजना में रैयतों ने कोल उत्पादन, लोडिंग और डिस्पैच का काम ठप करा दिया था. जिससे सरकार को प्रति दिन करोड़ो रूपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेजप्रताप का दौरा विवादों में, होटल के मालिक व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

किसानों की कमर टूटी, भारी बारिश से सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूबे, टोले टापू में तब्दील

Next Post
किसानों की कमर टूटी, भारी बारिश से सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूबे, टोले टापू में तब्दील

किसानों की कमर टूटी, भारी बारिश से सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूबे, टोले टापू में तब्दील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d