BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लौट आए मोगली और बगीरा, दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट शुरू हो गया ‘द जंगल बुक’

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in समाचार
लौट आए मोगली और बगीरा, दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट शुरू हो गया ‘द जंगल बुक’
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण को सीमित करने के लिए देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है और ऐसे में सभी टीवी चैनल्स अलग-अलग शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने के लिए मजबूर हैं.

दूरदर्शन पर उन पुराने शोज का रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जा रहा है जिन्होंने एक वक्त में चैनल पर टीआरपी की बाढ़ ला दी थी. रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बख्शी और शक्तिमान जैसे टीवी शोज पहले ही चैनल पर वापसी कर चुके हैं.

अब इसी क्रम में बच्चों का फेवरेट मोगली भी दूरदर्शन पर वापसी करने की तैयारी में है. दूरदर्शन पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ द जंगल बुक 8 अप्रैल से प्रसारित किया जाएगा.

दूरदर्शन ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर बताया, “द जंगल बुक दूरदर्शन पर. देखिए अपना पसंदीदा शो हर रोज दोपहर 1 बजे. 8 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है.” इतना ही नहीं एक वक्त में काफी लोकप्रिय रहा रमेश सिप्पी का शो बुनियाद भी दूरदर्शन पर पुनः प्रसारित किया जाएगा.

इस बारे में जानकारी देते हुए दूरदर्शन ने ट्वीट किया, “शाम 5 बजे दूरदर्शन पर वक्त है मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित शो बुनियाद का.” इस शो को भी हर रोज प्रसारित किया जाएगा.

बता दें कि शाहरुख खान के टीवी शो सर्कस को भी दूरदर्शन ने री-टेलीकास्ट करना शुरू कर दिया है. बात करें द जंगल बुक की तो बच्चों का ये फेवरेट कार्टून शो बड़ों का भी पसंदीदा रहा है. मोगली और बगीरा की दोस्ती. भेड़ियों का वो झुंड और शेर खान का खौफ एक बार फिर उसी अंदाज में लौटेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चिकित्सकों की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़े महायुद्ध में, संसाधन कम हैं, लेकिन आत्मबल प्रचंड: हेमंत सोरेन

Next Post

अग्रवाल सभा के द्वारा 850 फूड पैकेट का वितरण किया गया

Next Post
अग्रवाल सभा के द्वारा 850 फूड पैकेट का वितरण किया गया

अग्रवाल सभा के द्वारा 850 फूड पैकेट का वितरण किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d