रांची: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम कोरोना पॉजिटिव हो गए है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से दी है. विष्णु दयाल राम फिलहाल दिल्ली में है और कोविड-19 का इलाज करवा रहे हैं, 09 मार्च को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने दिल्ली में कोविड-19 की वैक्सीन ली थी.
सांसद विष्णु दयाल राम ने ट्विटर हैंडल में लिखा है कि 23 मार्च को दिल्ली में आरटीपीसीआर जांच में वह कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने पिछले 14 दिनों में संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 जांच कराने का आग्रह किया है. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वैक्सीन लेने के बाद उन्हें कोरोना हुआ है.

