BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

MP संकट का झारखंड में भी दिखेगा असर!

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
MP संकट का झारखंड में भी दिखेगा असर!

MP संकट का झारखंड में भी दिखेगा असर!

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे की खबर के बीच झारखंड में भाजपा नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि आने वाले समय में झारखंड में भी राजनीतिक परिवर्त्तन देखने को मिलेगा.

वहीं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजनीतिक उठापटक का झारखंड में कोई असर नहीं देखने को मिलेगा.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने भाजपा पर दल-बदल को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

उन्होंने भाजपा पर जनादेश का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा अपनी पराजय को पचा नहीं पा रही है.

इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश की सियासी संकट का असर जल्द ही झारखंड में भी देखने को मिलेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के चाल-चरित्र को सभी जानते है, जो पार्टी अपने कुनबा को संभाल नहीं सकती, सहयोगियों को विश्वास में नहीं ले सकती, वैसे दल के साथ ज्यादा दिन कोई नहीं रहना चाहता है.

उन्होंने कहा कि झामुमो को भी कांग्रेस के साथ घुटन महसूस हो रहा होगा, अभी झामुमो कांग्रेस के साथ जरूर सरकार में है, लेकिन कांग्रेस के साथ ज्यादा दिनों तक झामुमो का साथ नहीं रहेगा, आने वाले समय में जब भी झामुमो को जरूरत पड़ेगी, तो भाजपा सहयोग के लिए तैयार है.

इधर, भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि राजनीति में कुछ भी संभव है. कांग्रेस के साथ भाजपा की प्रतिद्वंदिता है, लेकिन क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलने में भाजपा विश्वास करती है. उन्होंने यह भी कहा कि जब मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में सत्ता परिवर्त्तन हो सकता है, तो झारखंड जैसे छोटे राज्यों में भी राजनीतिक बदल संभव है.

भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में सीपी सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे व्यक्ति को खरीदा नहीं जा सकता है, जो लोग खुद देशहित-राज्यहित में भाजपा से जुड़ना चाहते है, पार्टी में उनका सदैव स्वागत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

MP में मचे बवाल पर बोले हेमंत सोरेन, झारखंड आने तो दें

Next Post

दस हजार की आबादी पर प्लस टू विद्यालय की स्थापना

Next Post
दस हजार की आबादी पर प्लस टू विद्यालय की स्थापना

दस हजार की आबादी पर प्लस टू विद्यालय की स्थापना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d