नई दिल्ली: आज लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा जिले में रोहिंग्या समुदाय तथा बंग्लादेशी नागरिकों की गैरकानूनी तरीके से लगातार हो रही वृद्धि को क्षेत्र की कानून व्यवस्था और शांति के लिए एक बड़ा खतरा समझते हुए, इस मुद्दे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की.
Also Read This: उपायुक्त ने दिया जिले में ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी करने का आदेश
पत्र में सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा जिले में गैरकानूनी तरीके से रोहिंग्या समुदाय लोगों तथा बंग्लादेशी नागरिकों संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी के सम्बन्ध में लिखते हुए कहा कि मुझे स्थानीय समाचार पत्रों व लोहरदगा निवासियों द्वारा जिला लोहरदगा में बंग्लादेशी नागरिकों तथा सम्बन्धी खबरें प्राप्त हो रही हैं. पत्र के साथ कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को भी संलग्न कर प्रेषित किया गया.
Also Read This: कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना हम सभी का दायित्व: विष्णु
सांसद ने गत एक-दो माह पूर्व लोहरदगा जिला, सांप्रदायिक दंगों से पीड़ित होने का जिक्र करते हुए इस अति-संवेदनशील मानते हुए, क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के लोगों जैसे रोहिंग्या समुदाय और बंग्लादेशी नागरिकों को गैरकानूनी रूप से लाकर प्रतिस्थापित करने और उनकी संख्या लगातार बढ़ने सम्बन्धी विवाद, लोहरदगा सहित पूरे देश की शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होने जैसी गंभीर चिंता व्यक्त की गयी.
सांसद द्वारा अंत में विषय की गंभीरता को समझते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने का कष्ट करें, यदि इसमें सत्यता पायी जाती है, तो सम्बंधित सभी दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निवेदन किया, तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द,आपसी भाई-चारा बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया गया. इस सम्बन्ध में आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानद राय से बात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी देंगे.

