मुंगेर: जमालपुर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज मुंगेर सांसद ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह जमालपुर प्रखंड के इंद्ररूख पूर्वी गांव पहुंचे. जहां जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया. वही इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद ललन सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत कराया.
सांसद ग्रामीणों की समस्या सुनकर उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निदान किया जाएगा और इसी दौरान उन्होंने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील ग्रामीणों से की. और उन्होंने कहा की जल्द ही जमालपुर प्रखंड के इंद्ररूख गांव में ही मेडिकल कॉलेज बनेगा. जिसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है जब मेडिकल कॉलेज यहां बनेगा तो पूरे बिहार से यहां लड़के पढ़ने आएंगे.
जब यहां का विकास होगा तो यहां के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. इसलिए एनडीए प्रत्याशी शैलेश कुमार को ही जीताएं. सभी ग्रामीण उनकी घोषणा से बहुत उत्साहित हुए और ग्रामीणों ने कहा कि इस बार भी उनको ही जिताना है. वहीं मौके पे जदयू पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रोफेसर सह कवि रामाश्रय सिंह ,रिटायर्ड शिक्षक शंकर सिंह,रामाशीष सिंह,परमानंद सिंह,संजय कुमार,सत्यम,गौरव,राघव,राकेश,मंजीत,लाल बाबा,राजेन्द्र सिंह,विवेकानंद सिंह उपस्थित थे

