गुमला (बसिया): भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत तथा पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने बसिया क्षेत्र का गहन दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु आयोजित कई चुनावी सभाओं को संबोधित करने काम किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन नेताओं ने बसिया, लोंगा, मोरेंग, तेतरा, कुम्हारी सहित कई गांवों में आयोजित बैठकों के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की.
बाद में इन बैठकों का हवाला देते हुए सुदर्शन भगत व सुखदेव भगत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन की बयार चल रही है. स्थानीय लोगों के राजनैतिक समझ की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि विकास व कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सरकार के संकल्पों को लेकर लोगों के मन में कहीं भी कोई संशय नहीं है. ग्रामीणों का मन टटोलने के आधार पर उन्होंने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार डॉ.दिनेश उरांव को निस्संदेह क्षेत्र का आशीर्वाद मिलेगा.

