BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री को जिले की स्थिति से कराया अवगत

by bnnbharat.com
April 30, 2020
in समाचार
सांसद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री को जिले की स्थिति से कराया अवगत

सांसद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री को जिले की स्थिति से कराया अवगत

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के द्वारा आहूत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लिया और इस दौरान उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.

सांसद ने सर्वप्रथम पूर्वी सिंहभूम जिला को कोरोना से मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक पूर्वी सिंहभूम जिला इस बीमारी से बिल्कुल मुक्त है.

एक संभावना जो घाटशिला में आरपीएफ जवान को लेकर आया था वह भी अब समाप्त हो चुका है. साथ ही उस जवान के साथ जो लोग थे, उनका जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुका है.

सांसद ने राशन कार्ड डीलरों के माध्यम से अनाज आपूर्ति करने के लिए निर्णय को सही ठहराया. साथ ही कहा कि इसकी विशेष निगरानी की जरूरत है. इसके अलावा सांसद ने मुख्य रूप से प्रवासी झारखंडियों में मजदूर, छात्र और मरीज शामिल है उनके संबंध में यथाशीघ्र दिशा निर्देश जारी करने को कहा.

सांसद ने मुख्यमंत्री से कहा कि बीते दिनों केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का एक बयान आया है. इसमें उन्होंने कहा था कि सीमित तरीके से रेल को चलाया जा सकता है. अतः इन प्रवासियों को लाने के लिए मुख्यमंत्री रेल मंत्रालय से संपर्क कर उचित राह निकालने का प्रयास करें.

सांसद ने बहरागोड़ा क्षेत्र में किसानों को धान का मूल्य नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया एवं आग्रह किया. उनकी धान की खरीदारी समय पर हो और उन्हें इसका भुगतान भी समय पर करने की मांग की.

इसके अलावा सांसद ने घाटशिला क्षेत्र में सूरदा माइंस के लिए नवीकरण का मामला भी उनके समक्ष रखा. सांसद ने कहा कि लीज नवीकरण का मामला को जिले के उपायुक्त के द्वारा अग्रसारित कर खान सचिव के पास भेजा गया है. इसके नवीकरण को स्वीकृति प्रदान किया जाए, ताकि यह माइंस निर्बाध गति से जारी रहे और स्थानीय लोगों के समक्ष रोजगार का संकट दूर हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस मामले को देखेंगे. विडीयो कांफ्रेंसिंग मे विधायक रामदास सोरेन, विधायक समीर महंती, विधायक संजीव सरदार एवं विधायक मंगल कालिंदी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

CRPF के 6 और जवानों में हुई कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, 52 हुई संक्रमितों की संख्या

Next Post
CRPF के 6 और जवानों में हुई कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, 52 हुई संक्रमितों की संख्या

CRPF के 6 और जवानों में हुई कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, 52 हुई संक्रमितों की संख्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d