रांची:- रांची के सांसद संजय सेठ ने आज रांची-मुरी सड़क को फ़ोर-लेन बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की.
सांसद सेठ ने बताया रांची – सिल्ली- मुरी की सड़क( 65किलोमीटर) झारखंड में यातायात व व्यापार के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है. यह सड़क झारखंड को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है. इन दिनों सड़क की बदहाली के कारण नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण यहां अक्सर छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होती रहती है. महज 65 किलोमीटर की दूरी तय करने में 2 घंटे से भी अधिक समय लगता है. सांसद सेठ में केंद्रीय मंत्री को बताया झारखंड और पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण सड़क होने के कारण इस सड़क से प्रतिदिन बिहार, बंगाल ,असम ,नागालैंड, उड़ीसा, के लिए प्रतिदिन हजारों छोटी बड़ी गाड़ियों की आवाजाही होती है. सिल्ली और मुरी उद्योगिक क्षेत्र हैं परंतु सुगम यातायात व्यवस्था नहीं होने के कारण इन क्षेत्रों का विकास नहीं हो पा रहा है. इस सड़क की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सड़क दोनों तरफ से घने बनो कि श्रृंखला से भरी हुई है जो पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत खूबसूरत है. इस सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत सुकृति प्रधान कर फोन सड़क निर्माण की दिशा में पहल करें ताकि इस सड़क से यातायात व्यवस्था सुगम हो सके साथ ही क्षेत्र के विकास को और भी गति मिल सके सड़क निर्माण में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए बनो कि इस खूबसूरती को बचाना भी महत्वपूर्ण है .

