रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में हलचल तेज हो गई है. हर दल अब विधायकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है. एक ओर राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी चरम पर हर दल जीत का दावा कर रहा है. इस बीच सांसद निशिकांत दुबे की ट्वीट ने सनसनी फैला दी है. श्री दुबे अपने ट्वीट के जरिये यह बताया है कि विधायक सरयू राय भाजपा के पक्ष में अपना वोट देंगे। उन्होंने श्री दुबे को आस्वस्त भी कर दिया है।
सांसद निशिकांत दुबे ने सरयू राय से राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया था. जिसे सरयू राय ने स्वीकार कर लिया. सांसद दुबे ने सरयू राय से मिलने और उनसे मिले आश्वासन को अपने ट्वीटर के जरिये बताया है।

