जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: प्रयागराज में करछना विधानसभा के ग्राम सभा तिवरिया में तीन दिन पहले आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी.
रविवार को फूलपर सांसद केसरी देवी पटेल ने अपने पुत्र पूर्व विधायक दीपक पटेल के साथ मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया और एस डी एम करछना से वार्ता कर हर संभव प्राशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया.
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिवाकर पटेल ,भोला सोनकर, गामा पटेल,कुक्कू पटेल, विजय पटेल आदि मौजूद रहे.

