BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मप्र : किसानों की आमदनी दोगुनी करने की तैयारी

by bnnbharat.com
September 10, 2019
in समाचार
मप्र : किसानों की आमदनी दोगुनी करने की तैयारी

MP: Preparations to double farmers' income

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल : मध्य प्रदेश में किसानों की आमदनी दोगुनी करने के प्रयास शुरू हो गए हैं. इसके लिए खेती से जुड़ी मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं के समाधान के लिए पायलट प्रोजेक्ट बनाने के तैयारी है. इस काम में राज्य के कृषि एवं वेटनरी विश्वविद्यालयों को लगाया जा रहा है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, कृषि एवं वेटनरी विश्वविद्यालयों द्वारा कम लागत में अधिक कृषि उत्पादन का व्यवहारिक मॉडल बनाया जाएगा, जो जीरो बजट की खेती के उपाय खोजेगा. विश्वविद्यालय स्वयं की जमीन पर पायलट प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करेंगे और उसकी प्रमाणिकता की जांच करेंगे. इस परियोजना में गाय के गोबर और गौमूत्र से बनाए गए खाद तथा कीटनाशक का उपयोग होगा, ताकि रासायनिक उर्वरकों पर होने वाला बड़ा खर्च बचाकर भी किसानों की आय दोगुनी की जा सके.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सोमवार को राज्यपाल लालजी टंडन ने कृषि एवं वेटनरी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ हुई बैठक में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि “विश्वविद्यालय किसान की अतिरिक्त आय के माध्यम खोजें और उन्हें उन माध्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित भी करें. साथ ही फलों के बगीचे में हल्दी, अदरक और काली मिर्च की मिश्रित खेती पर जोर दिया जाए.”

राज्यपाल टंडन का मानना है कि “किसानों की समस्या के मूल मुद्दों पर मात्र चिंतन करना पर्याप्त नहीं है. विश्वविद्यालयों को समस्या के समाधान का व्यवहारिक उदाहरण भी प्रस्तुत करना होगा. इसके लिए जरूरी है कि उत्पादक और उपभोक्ता के बीच सीधा सम्पर्क हो. इसमें बिचौलियों की लम्बी श्रृंखला को कम करना होगा. किसान को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए विश्वविद्यालयों को खाद्य प्रसंस्करण की व्यवस्था का भी व्यवहारिक क्रियान्वयन करना चाहिए. इससे जल्द नष्ट होने वाले उत्पादों को संरक्षित कर किसानों को उसका उचित मूल्य दिलाया जा सकेगा.”

राज्यपाल ने पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया में किए प्रयासों से भी सीख लेने की हिदायत देते हुए देशी पशुधन की नस्ल सुधार के प्रयासों को बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि “तीन वर्ष के चक्र में उन्नत नस्ल तैयार की जा सकती है. आवश्यकता समग्रता से प्रयास करने की है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकारी अस्पतालों में तैनाती के लिए चिकित्सकों के होंगे वॉक इन इंटरव्यू

Next Post

मोदी ने भारत-नेपाल पेट्रो पाइपलाइन का किया उद्घाटन

Next Post
मोदी ने भारत-नेपाल पेट्रो पाइपलाइन का किया उद्घाटन

मोदी ने भारत-नेपाल पेट्रो पाइपलाइन का किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d