BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद रवि किशन पहुंचे BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री के घर, जाना कुशल क्षेम

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in समाचार
सांसद रवि किशन पहुंचे BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री के घर, जाना कुशल क्षेम
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शोक संवेदना देने और कुशल क्षेम पूछने अपने कार्यकर्ता के साथ-साथ जीडीए के  कार्यकारिणी मेंबर के घर पहुंचे.

आपको बता दें कि जीडीए के कार्यकारिणी मेंबर अशोक गुप्ता की असामयिक मृत्यु हो गई थी. उसी की शोक संवेदना व्यक्त करने सांसद रवि किशन उनके आवास पर पहुंचे थे और उनके परिवार से मिलकर उन्होंने  उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की उसके बाद उन्होंने उनके परिवार से कहा कि आप लोग तनिक भी चिंता ना करें मैं सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा कहीं भी कोई भी आवश्यकता हो एक बार अवश्य याद करें.

गौरतलब है कि अशोक गुप्ता की कोरोना संक्रमित होने के बाद मृत्यु हुई थी. उसके बाद आज सांसद रवि किशन जब उनके घर मिलने पहुंचे तो वह लोग क्वारंटाइन थे. कारण यह था कि उनके बड़े भाई की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. अभी तक वह होम आइसोलेट थे परंतु अब सांसद रवि किशन ने सीएमओ श्रीकांत तिवारी से बात कर उन्हें एडमिट कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है और वह अब जल्द ही हॉस्पिटल में एडमिट हो जाएंगे.

सांसद रवि किशन ने उनके परिवार वालों से सड़क पर खड़े होकर ही बात किया. वह लोग अपने छत से सांसद रवि किशन से संवाद कर रहे थे.

इसके बाद सांसद रवि किशन भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री के घर पहुंचे. गौरतलब है प्रदेश मंत्री चिरंजीवी चौरसिया एक दुर्घटना में घायल हो गए थे. उनका कुशलक्षेम पूछने सांसद रवि किशन उनके घर पहुंचे. उन्होंने उनसे हालचाल जाना और जो भी आवश्यकता हो तत्काल प्रभाव से बताने को कहा और कहा आप चिंता ना करें हम और हमारा पूरा भारतीय जनता पार्टी का परिवार आपके साथ है.

चिरंजीवी चौरसिया उनको अपने समक्ष पाकर अत्यंत खुश नजर आए. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देते हुए सांसद रवि किशन को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि कम से कम हम ने एक ऐसे सांसद को चुना है जो छोटे से छोटे और बड़े से बड़े कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम पूछता रहता है और उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा नजर आता है.

गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन जब भी गोरखपुर आते हैं तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ गोरखपुर की आम जनता के दर्द को भी अपना दर्द समझते हुए उसे जल्द से जल्द निवारण करना चाहते हैं और करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी के ‘मन की बात’ को यूट्यूब पर किया जा रहा ‘नापसंद’: दिग्विजय सिंह

Next Post

जिले में 700.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Next Post
झारखंड में 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश की संभावना

जिले में 700.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d