BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बारिश में रोते बच्‍चों को देख रवि किशन का पसीजा दिल, गाड़ी से उतर करने लगे मदद

by bnnbharat.com
August 3, 2019
in समाचार
बारिश में रोते बच्‍चों को देख रवि किशन का पसीजा दिल, गाड़ी से उतर करने लगे मदद
Share on FacebookShare on Twitter

द्वारका सेक्टर आठ स्थित क्वींस वैली स्कूल के बच्चों की वैन स्कूल से कुछ ही दूरी पर अचानक बंद हो गई। वैन चालू नहीं हुई तो चालक ने बच्चों को दूसरी गाड़ी में बैठाने के लिए बाहर निकाला और मदद का इंतजार करने लगा। इस बीच भीग चुके बच्चे रोने लगे। इसी बीच द्वारका से संसद भवन की ओर जा रहे सांसद रवि किशन ने बच्चों को रोते हुए देखा तो गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद भीगते हुए बच्चों के पास पहुंचे। उनसे बात की और समस्या को जाना और मदद की। भोजपुरी अभिनेता व गोरखपुर से सांसद रवि किशन बारिश में भीग रहे स्कूली बच्चों की मदद करके चर्चा में आ गए हैं। सांसद बच्चों के साथ तब तक सड़क पर खड़े रहे, जब तक कि दूसरी गाड़ी का इंतजाम नहीं हुआ और बच्चे सकुशल अपने घर के लिए रवाना नहीं हो गए। इस बावत सांसद ने ट्वीट भी किया है, जिस पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

रवि किशन ने इस पूरी घटना के बारे में बताया कि संसद के लिए जा रहा था, रास्‍ते में बच्चों की चीख-पुकार सुनाई दी। बाहर देखा तो स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे थे। इसको देखकर अपने आप को रोक नहीं सका और तड़के बच्चों के सहयोग में लगकर उनको सुरक्षित स्थान पर लाया। इस समय बच्चे काफी घबराए हुए थे, और चीख-चीख कर रो रहे थे। बच्‍चों को बार बार दिलासा देते रहा। महादेव की कृपा से सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

बता दें कि रवि किशन का बच्‍चों के प्रति प्रेम एक बार पहले भी उनके जन्‍मदिन के वक्‍त दिल्‍ली में दिख चुका है। 16 जुलाई को उनका जन्‍मदिन था उस दिन वह दिल्‍ली में थे। गोरखपुर से सांसद रवि किशन जन्‍मदिन मनाने के लिए दिल्‍ली के तिमारपुर के संजय बस्‍ती गए थे।

 

इस दौरान रवि किशन ने गरीब बच्‍चों के साथ केक काटकर अपना जन्‍मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Facebook जोड़ेगा अपना नाम वाट्सएप और इंस्टाग्राम के साथ

Next Post

यूपी: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की कोशिश

Next Post
यूपी: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की कोशिश

यूपी: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की कोशिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d