रवि सिंह
गोरखपुर : गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक मुहिम की शुरुआत की है. उनकी मुहिम है कि आरोग्य सेतु एप को अपने साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालें . ताकि लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें. लोग समझे कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें यह पता चल सके कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना कितना आवश्यक है. इसी के मद्देनजर सांसद रवि किशन ने आरोग्य सेतु एप के साथ एक सेल्फी भी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अति आवश्यक है. जिससे हम कोरोना महामारी के खतरे को भांप सके और उसके निमित्त अपने आप को तैयार कर सकें. आरोग्य सेतु एप में कोरोना संक्रमण से बचाव की पूरी जानकारी दी गई है. इसलिए मैं जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ एक भारतीय नागरिक होने का भी फर्ज निभा रहा हूं और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा हूं. आप लोगों से भी अनुरोध है कि आप लोग अगर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किए हैं तो उसके साथ सेल्फी ले और सोशल मीडिया पर डालें जिससे लोगों के अंदर जागरूकता सके.

