रवि सिंह
गोरखपुर : गोरखपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो गैस गोदाम गली के पीछे वार्ड नंबर 3 एवं टुकड़ा नंबर 1 संस्कृति पब्लिक स्कूल के सामने बसंत विहार कॉलोनी वह रामपुर में सवार लाइन बिछ रही है. लेकिन उसमें कई अनियमितताएं थी जिसकी शिकायत सांसद रवि किशन के पास पहुंची. सांसद रवि किशन ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजा. पता चला कि यह लापरवाही इंजीनियर और ठेकेदार की है.
जिसके बाद सांसद रवि किशन पूरी तरह से नाराज हो गए उन्होंने तत्काल इस पर कार्यवाही करने का निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन से बात करके सारी बातें बतायी और सही से काम कराने के लिए निर्देशित किया. वह इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश भी दिया ताकि मोहल्ले वासियों के समस्या दूर हो सके.
गोरखपुर के सांसद के प्रतिनिधि मंडल में समरेंद्र विक्रम सिंह , सांसद पी आर ओ पवन दुबे, रणंजय सिंह जुगुनू अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी जितेंद्र वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत कुमार उपाध्यक्ष मालवीय नगर मंडल रणवीर सिंह गोलू सेक्टर संयोजक भाजपा वार्ड नंबर 3 विकास दुबे जे ई जल निगम, श्री राम कंट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मेनेजर हरी अवध , इसी कंपनी के जे ई सौरभ प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे.

