रवि सिंह ब्यूरो चीफ
रवि किशन ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की दी ढ़ेरो शुभकामनाएं
मुंबई:- फिल्म अभिनेता गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नये किर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश
गोरखपुर के सांसद रवि किशन को मुंबई में अभियान संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.उत्तर प्रदेश के सांसद नंबर वन सम्मान से सम्मानित रवि किशन को यह जल्द ही मिलने वाला दूसरा सम्मान है इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा आज मुझे जो भी सम्मान मिल रहा है वो देवतुल्य जनता की वजह से.पहले उन्होंने फिल्मों में सुपर स्टार बनाया और अब राजनीति में सांसद नंबर .इस गौरव का असली हकदार देवतुल्य जनता है. मै उत्तर प्रदेश और गोरखपुर की देवतुल्य जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ साथ उन्हें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की ढेरो शुभकामनाएं भी देता हूँ सांसद ने मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर निरंतर अग्रसर है.प्रदेश में विकास के नये आयाम और किर्तिमान स्थापित हो रहे हैं कार्यक्रम के आयोजक अमरजीत मिश्रा ने बताया कि यह अभियान संस्था द्वारा आयोजित 33 वां आयोजन है.गौरव सम्मान ,सम्मान के साथ ही साथ हमारी जिम्मेदारियों को और बढ़ता है. इस सम्मान से एक नई प्रेरणा का सृजन होता है.

