BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद संजय सेठ ने नौसैनिक सूरज दूबे की हत्या की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in Uncategorized
सांसद संजय सेठ ने नौसैनिक सूरज दूबे की हत्या की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- रांची के सांसद संजय सेठ ने गृहमंत्री  को पत्र लिखकर झारखंड के सपूत नौसेना में सेवा दे रहे सूरज दूबे की हत्या की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग रखी. सांसद सेठ ने बताया देश की नौसेना में सेवा दे रहे झारखंड के होनहार सपूत की चार दिन पूर्व महाराष्ट्र के पालघर में निर्मम हत्या कर दी गई .चेन्नई से अपहरण कर महाराष्ट्र ले जाया गया और फिर उसे वहां जिंदा जला दिया गया. निश्चित रुप से यह मामला बहुत ही गंभीर है. इस घटना से पूरे झारखंड के लोग दुखी है . नौसेना में सेवा दे रहे सूरज दूबे अपने घर से ड्यूटी जॉइन करने के लिए निकले थे इसी दौरान चेन्नई एयरपोर्ट से उनका अपहरण कर लिया गया और वहां से 1400 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के पालघर ले जाकर उन्हें जिंदा जला दिया गया. कहने को तो यह अपहरण की घटना लगती है परंतु मुझे लगता है कि यह एक गहरी साजिश है. झारखंड के लोग इस घटना से बहुत ही दुखित है .परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट  पड़ा है. निवेदन पूर्वक कहना है कि इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए इस घटना की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए ताकि सच सामने आ सके.

यह मामला इसलिए भी कई सवाल खड़े करता है क्योंकि यह दो राज्यों की सरकार को अपराधियों की चुनौती है. नौ सैनिकों की सुरक्षा करने में दोनों राज्यों की सरकारें विफल रही है. अभी कुछ दिन पूर्व ही पालघर में ही संतो की निर्मम हत्या कर दी गई थी ऐसा लगता है जैसे पालघर सत्ता प्रायोजित हत्या का स्थल बन गया है. बड़ा सवाल यह है कि आखिर पालघर में ऐसी घटना को अंजाम दिया जाना यह स्पष्ट करता है कि ऐसे अपराधियों के लिए यह सुरक्षित स्थल है. यह  महाराष्ट्र सरकार की विफलता का भी परिचायक है.

झारखंड की सवा तीन करोड जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

11 साइबर अपराधी गिरफ्तार 18 मोबाइल व कई सिमकार्ड जब्त

Next Post

पशुपालन में अग्रणी बनेगा झारखण्ड ,50 हजार से अधिक लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य

Next Post
पशुपालन में अग्रणी बनेगा झारखण्ड ,50 हजार से अधिक लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य

पशुपालन में अग्रणी बनेगा झारखण्ड ,50 हजार से अधिक लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d