BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद संजय सेठ ने मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनने के लिए दिया रेडियो

by bnnbharat.com
October 28, 2019
in समाचार
सांसद संजय सेठ ने मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनने के लिए दिया रेडियो

MP Sanjay Seth gave radio to listen to Modi's program 'Mann Ki Baat'

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. इस कार्यक्रम में रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने सभी भाजपा पंचायत संयोजक के बीच रेडियो का वितरण किया. इस दौरान मन की बात भी सुनी और दीपावली के पावन पर्व पर सभी को मिठाइयां भी दी और साथ ही शुभकामनाएं भी दी.

इस कार्यक्रम में सभी लोग मोदी के मन की बात को सुना.  मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की बधाई दी. मन की बात में मोदी ने गांव स्वच्छता खादी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में चर्चा की.

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है. उन्होंने देश को मजबूती प्रदान की. भाजपा ने उनके सम्मान में गुजरात में सरदार पटेल की विश्व की सबसे बड़ी स्टेचू का निर्माण कराया. लाखों लोग देश-विदेश से उसे देखने जाते हैं. इससे वहां के पर्यटन को बढ़ावा मिला है. रोजगार के अवसर प्रदान हुए हैं. वहां आस-पास के गांव के लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिले हैं.

उन्होंने देशवासियों से भी देश के पर्यटक स्थलों पर परिवार के साथ जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो भी पर्यटन स्थल पर जाएं, वहां एक रात अवश्य रुके और उस दार्शनिक स्थल के बारे में जाने. 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन पूरे देशभर में मनाया जाता है. उस दिन सभी देशवासियों को देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए अवश्य भाग लेना चाहिए.

उन्होंने स्वच्छता पर भी जोर देते हुए कहा कि हमें अपने आसपास के नदी, गंगा को स्वच्छ रखना चाहिए. स्वच्छता मनुष्य के आदत में होनी चाहिए. उन्होंने लोगों से दिवाली पर लोकल चीज खरीदने का आह्वान किया तथा लोगों से खादी के उपयोग पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि देश गांधी जी की 150वीं जयंती मना रहा है. हमें खादी को अपनाना चाहिए तभी गांधीजी के प्रति हम सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. राम मंदिर के हाईकोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया.

सांसद सेठ ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद सभी पंचायतों में ग्रामीणों को मोदी के मन की बात सुनने के लिए रेडियो का वितरण किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता चौपाल लगाकर मोदी के बातों को सुन सके. उसी वादे को पूरा करते हुए सभी पंचायत सेवकों को रेडियो वितरित किया गया.

सभी पंचायत सेवक सांसद संजय सेठ के साथ मोदी की मन की बात को सुना. सभी ग्राम पंचायत के सेवक रेडियो पाकर खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि अब हम लोग मोदी के मन की बात सुन सकेंगे.

इस अवसर पर कांके के विधायक जीतू चरण, राम कृपाशंकर सिंह, राजाराम महतो, सुरेंद्र महतो, नसीब लाल महतो, सुनील साहू, सुबेश पांडे, प्रमोद सिंह, पप्पू महतो, सदानंद महतो, हरिहर महतो, किशोर कुमार दास, रामनाथ महतो सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. ये जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

येदियुरप्पा के समर्थन में उतरे कुमारस्वामी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच बढ़ी रार

Next Post

साहिबगंज में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित

Next Post
साहिबगंज में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित

साहिबगंज में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d